Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Quantum mechanics and Atomic & Molecular Physics (H)

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर विशेषज्ञों का मंथन

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता  विषय पर विशेषज्ञों का मंथन पर्यावरणीय स्थिरता मानव समाज के निरन्तर अस्तित्व, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मूलभूत शर्त है। हमारी न्यू जनरेशन को स्पीड और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि भविष्य को सुनहरा बनाया जा सके। उक्त विचार मुख्य अतिथि श्री एमपी सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने व्यक्त किए श्री सिंह भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा "खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर बोल रहे थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का भव्य समापन सम्मानित अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल सदस्य, भारत सरकार नई दिल्ली स्थित MOEFCC की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, (सि एण्ड टीपी) अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण स्थिरता सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में खनन उद्योग विभिन्न प्रावधानों एवं कानूनों के तहत कार्य कर रहा है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत सेन न...

Moseley law in Hindi | मोज़ले का नियम

मोज़ले का नियम इस नियमानुसार एक्स किरण स्पेक्ट्रम में किसी स्पेक्ट्रमी रेखा की आवृत्ति (frequency), जिस तत्व से एक्स किरण उत्सर्जित होती है, उसके परमाणु क्रमांक (atomic number) के वर्ग के समानुपाती होती है। यदि एक्स किरण स्पेक्ट्रम में स्पेक्ट्रमी रेखा की आवृत्ति (𝜈) तथा जिस तत्व से एक्स किरण उत्सर्जित होती है उसका परमाणु क्रमांक (Z) हो, तो 𝜈 = Z 2 ⇒ √𝜈 ∝ Z या √𝜈 = a (Z – b ) यहां (Z – b ) एक्स किरण उत्सर्जित करने वाले तत्व का प्रभावी परमाणु क्रमांक तथा b अभिलाक्षणिक नियतांक या आवरणांक है। मोज़ले नियम की उपयोगिता किसी तत्व के अभिलाक्षणिक गुण उसके परमाणु क्रमांक पर निर्भर करते हैं, द्रव्यमान पर नहीं। इसलिए आवर्त सारणी में कुछ तत्वों की स्थिति पुर्नव्यवस्थित की गई। आवर्त सारणी के कुछ नए तत्वों की खोज की गई। जैसे Hf (72), In (61), Re (75) आदि। बोहर सिद्धान्त के आधार पर मोज़ले नियम की व्याख्या n 1 तथा n 2 कोश में इलेक्ट्राॅन की ऊर्जा चूंकि धनात्मक नाभिक अन्य इलेक्ट्राॅनों द्वारा ढक दिया जाता है। इसलिए ह...

अपभ्रष्टता | Degeneracy in Hindi

 अपभ्रष्टता वे सभी ऊर्जा स्तर जिनके आइगन मान समान हों, परन्तु आइगन फलन भिन्न हों, अपभ्रष्ट ऊर्जा स्तर कहलाते हैं। ऊर्जा स्तरों का यह गुण अपभ्रष्टता कहलाता है। अपभ्रष्टता का मुख्य कारण ऊर्जा स्तरों के आइगन फलनों का भिन्न—भिन्न होना है। समान ऊर्जाओं वाले ऊर्जा स्तर के आइगन फलन के भिन्न—भिन्न होने का मुख्य कारण उनकी क्वांटम संख्याओं का भिन्न—भिन्न होना है। ये भिन्न—भिन्न क्वांटम संख्याएं समान ऊर्जाओं वाले अलग—अलग तरंग फलनों को दर्शाती हैं। समान ऊर्जा वाले भिन्न—भिन्न तरंग फलनों या आइगन फलनों की संख्या उसकी अपभ्रष्टता की कोटि कहलाती है।

X-किरण स्पेक्ट्रम | X-ray spectrum in Hindi | Atomic and Molecular physics

X-किरण स्पेक्ट्रम X-किरण X-किरण की खोज जर्मन भौतिक वैज्ञानिक वेलमन कोन्राड रोन्जन ने 1895 में कैथोड़ किरणों के गुणधर्मों के अध्ययन के दौरान की। ये किरणें वास्तव में अल्प तरंगदैर्ध्यों की विद्युतचुम्बकीय तरंगें हैं जिनकी परास 10 Å से 0.5 Å तक होती हैं। उच्च तरंगदैर्ध्य वाली X-किरणें, मृदु X-किरणें तथा निम्न तरंगदैर्ध्य वाली X-किरणें, कठोर X-किरणें कहलाती हैं। X-किरणों के गुणधर्म चूंकि X-किरणें विद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा विचलित नहीं होती हैं, इसलिए इनमें कोई आवेशित कण नहीं होता है। X-किरणें अल्प तरंगदैर्ध्य की विद्युतचुम्बकीय विकिरण होती है। X-किरणें प्रकाश की भांति फोटोग्राफिक प्लेट को प्रभावित करती हैं, परन्तु इनका प्रभाव प्रकाश की तुलना में अधिक तीव्र होता है। X-किरणें प्रकाश के वेग से सीधी रेखा में गति करती हैं। ये किरणें कई धातुओं पर प्रतिदीप्ति उत्पन्न करती हैं। X-किरणें जिस गैस में से गुजरती हैं, उसे आयनित कर देती हैं। X-किरणों की भेदन क्षमता अधिक होती है तथा ये किसी भी ठोस में से गुजर सकती हैं। ये प्रकाश ...

क्वांटम यांत्रिकी का परिचय | Introduction of quantum mechanics in Hindi

क्वांटम यांत्रिकी का परिचय न्यूटन की यांत्रिकी भौतिकी के मूलभूत नियम या चिरसम्मत यांत्रिकी पर आधारित है। यह यांत्रिकी केवल स्थूल कणों पर प्रयोग में ली जा सकती है। चिरसम्मत यांत्रिकी में प्रयुक्त आधारभूत सिद्धान्त लेग्रांज समीकरण एवं हेमिल्टनी समीकरण हैं। चिरसम्मत यांत्रिकी में विद्युतचुम्बकिकी, ऊष्मागतिकी तथा सांख्यिकी भौतिकी भी निहित हैं। प्रकाश के व्यतिकरण, विवर्तन तथा ध्रुवण को प्रकाश की तरंग प्रकृति के आधार पर समझाया जा सकता है। प्रकाश विद्युत प्रभाव, कॉम्पटन प्रभाव आदि को इस सिद्धान्त की सहायता से नहीं समझाया जा सकता है। इन घटनाओं को एक नई यांत्रिकी, जिसे हम क्वांटम यांत्रिकी या प्लांक क्वांटम सिद्धान्त कहते हैं, कि सहायता से समझाया जा सकता है। कृष्णिका विकिरण एक ऐसी वस्तु, जो अपने ऊपर आपतित सम्पूर्ण विकिरणों का अवशोषण कर ले, चाहे आपतित विकिरण किसी भी तरंग दैर्ध्य की क्यों न हो, कृष्णिका कहलाती है। कोई भी वस्तु अपने ऊपर आपतित 100% विकिरणों का अवशोषण नहीं करती है। काजल, कार्बन काला, प्लेटिनम काला आदि अपने ऊपर आपतित विकिरणों का 90 - 95% अवशोषण कर लेते हैं, इसलिए इन...

डी-ब्रोगली परिकल्पना | H-4 | de Broglie hypothesis in Hindi

डी-ब्रोगली परिकल्पना डी-ब्रोगली के अनुसार एक गतिमान कण से सदैव एक तरंग सम्बद्ध होती है। यह तरंग डी-ब्रोगली तरंग या पदार्थ तरंग कहलाती है। अतः एक पदार्थ तरंग की प्रकृति कण प्रकृति के साथ-साथ तरंग प्रकृति भी होती है, अर्थात द्वैत प्रकृति होती है। विकिरण के क्वांटम सिद्धान्त से, फोटॉन की ऊर्जा, E = h𝝂,    जहां  𝝂 = आपतित फोटॉन की आवृति आइन्सटीन के आपेक्षिकता के सिद्धान्त से E = √(m 0 2 c 4 + p 2 c 2 ) यदि  m 0  = 0  हो,  तो  E = pc,  p = संवेग तथा c = प्रकाश का वेग अब  E = h𝝂  तथा  E = pc ∴     h𝝂 = pc     ⇒    p = h𝝂/c ∵      c = 𝝂λ      ⇒     λ = c/𝝂 ∴      p = h/λ     ⇒     λ = h/p     यह डी-ब्रोगली तरंग दैर्ध्य कहलाती है। यह तरंगदैर्ध्य सदैव एक फोटॉन से सम्बद्ध होती है। चूंकि संवेग कण प्रकृति का अभिलाक्षणिक है तथा तरंग-दैर्ध्य तरंग प्रकृति...

अभिलाक्षणिक एक्स किरण स्पेक्ट्रम | Characteristic X-ray spectrum in Hindi | Atomic and molecular physics | X-rays

अभिलाक्षणिक एक्स किरण स्पेक्ट्रम रेखिल स्पेक्ट्रम अभिलाक्षणिक X-किरण उत्पन्न करने की विधियां निम्न हैं (i) इस विधि में हम X-किरण नली में तत्व को लक्ष्य के रूप में प्रयोग में लेते हैं तथा इस पर सीधे ही इलेक्ट्रॉनों की बौछार की जाती है। प्रत्येक लक्ष्य के लिए एक न्यूनतम विभव होता है, जिससे नीचे के विभव पर रेखिल स्पेक्ट्रम प्राप्त नहीं होता है, तथा यह क्रांतिक विभवान्तर भिन्न—भिन्न तत्वों के लिए भिन्न—भिन्न होता है। (ii) इस विधि में कठोर X-किरण नली से प्राथमिक X-किरणों को तत्व पर गिराया जाता है। प्राथमिक X-किरणें, उत्पन्न होने वाली अभिलाक्षणिक X-किरणों से कठोर होनी चाहिए। X-किरण स्पेक्ट्रम में उत्पन्न होने वाले शीर्ष, रेखिल स्पेक्ट्रम प्रदान करते हैं, जो दिए गए तत्व का अभिलाक्षणिक होते हैं। मोज़ले ने पोटैशियम फेरोसायनाइड को क्रिस्टल के रूप में तथा X-किरण स्पेक्ट्रॉमीटर में आयनन कक्ष के स्थान पर फोटोग्राफिक प्लेट का उपयोग किया। उसने नली में 30 विभिन्न लक्ष्यों का प्रयोग करके रेखिल स्पेक्ट्रम प्राप्त किया तथा निम्न निष्कर्ष निकाले- ग्राफ पर प...

प्रकाश विद्युत प्रभाव | Photo electric effect in Hindi | Quantum mechanics

प्रकाश विद्युत प्रभाव प्रकाश विद्युत प्रभाव जब उपयुक्त आवृत्ति या विद्युत—चुम्बकीय विकिरण का प्रकाश किसी धातु की सतह पर आपतित होता है, तो उस सतह से इलेक्ट्रॉनों का उत्सर्जन होता है। किसी धातु की सतह को उपयुक्त तरंगदैर्ध्य या आवृत्ति के प्रकाश द्वारा प्रदीपन करने पर उस सतह से इलेक्ट्रॉनों के उत्सर्जन की प्रक्रिया प्रकाश विद्युत प्रभाव कहलाती है। इस प्रकार उत्सर्जित इलेक्ट्रॉन फोटो—इलेक्ट्रॉन कहलाते हैं। प्रायोगिक व्यवस्था T = एक निर्वातित कांच की नली है, जिसमें एक क्वार्ट्‌स की खिड़की W है। P = प्रकाश विद्युत संसुचक प्लेट है। C = एक खोखला बेलन है, जिसमें प्रकाश के आपतन के लिए एक छोटा छिद्र होता है। G = एक संसुचित धारामापी या अमीटर है। P को G की सहायता से बैटरी के ऋणात्मक सिरे से जोड़ा जाता है। C बैटरी के धनात्मक सिरे से जुड़ा है। कार्य प्रणाली जब किसी स्रोत से एक उपयुक्त आवृत्ति का प्रकाश P पर आपतित होता है, तो इससे फोटो इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होते हैं। चूंकि संग्राहक कैथोड़ C, बैटरी के धनात्मक सिरे से जुड़ा है, इसलिए ये इलेक्ट्रॉ...