Skip to main content

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर विशेषज्ञों का मंथन

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता  विषय पर विशेषज्ञों का मंथन पर्यावरणीय स्थिरता मानव समाज के निरन्तर अस्तित्व, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मूलभूत शर्त है। हमारी न्यू जनरेशन को स्पीड और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि भविष्य को सुनहरा बनाया जा सके। उक्त विचार मुख्य अतिथि श्री एमपी सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने व्यक्त किए श्री सिंह भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा "खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर बोल रहे थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का भव्य समापन सम्मानित अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल सदस्य, भारत सरकार नई दिल्ली स्थित MOEFCC की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, (सि एण्ड टीपी) अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण स्थिरता सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में खनन उद्योग विभिन्न प्रावधानों एवं कानूनों के तहत कार्य कर रहा है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत सेन न...

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर विशेषज्ञों का मंथन

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता  विषय पर विशेषज्ञों का मंथन

पर्यावरणीय स्थिरता मानव समाज के निरन्तर अस्तित्व, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मूलभूत शर्त है। हमारी न्यू जनरेशन को स्पीड और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि भविष्य को सुनहरा बनाया जा सके। उक्त विचार मुख्य अतिथि श्री एमपी सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने व्यक्त किए श्री सिंह भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा "खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर बोल रहे थे।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का भव्य समापन

सम्मानित अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल सदस्य, भारत सरकार नई दिल्ली स्थित MOEFCC की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, (सि एण्ड टीपी) अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण स्थिरता सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में खनन उद्योग विभिन्न प्रावधानों एवं कानूनों के तहत कार्य कर रहा है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत सेन ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कुल 33 शोध पत्र प्राप्त हुए हैं तथा उच्च गुणवत्ता वाले शोध निष्कर्ष तथा विषय विशेषज्ञ के ज्ञान एवं अनुभव के निचोड़ से प्राप्त परिणाम पर्यावरणीय स्थिरता के संदर्भ में नई दिशाएं, नए परिवर्तन और नए आयाम स्थापित करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त आयोजन सचिव श्री करण सिंह ने सभी पधारे अतिथियों का स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया एवं श्री देवेंद्र सिंह ने तकनीकी सत्रों की जानकारी प्रदान की। कॉन्फ्रेंस के संदर्भ में श्री विनोद पांडे, श्री जाकिर हुसैन और डॉ. ए. के. शिष्ठ ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उच्च स्तरीय इस कॉन्फ्रेंस में डॉ. विनोद अग्रवाल एवं डॉ. हेमंत सेन ने एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी इन माइनिंग सेक्टर, श्री वि. के. पांडे ने यूस ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क इन एनर्जी ट्रांजिशन, प्रो. सीमा जालान द्वारा सस्टेटिनिंग द अरावली: द डेफिनेशनल चैस इंप्लिकेशन ऐंड पोटेंशियल सॉल्यूशंस, एवं श्री सतीश कुमार श्रीमाली द्वारा स्टेट्री रिक्वायरमेंट्स फॉर द ग्रांट ऑफ एनवायरनमेंटल क्लियरेंस टू मेनटेन एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी इस माइनिंग असद मिनरल इंडस्ट्रीज विषय पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही के. वेंकटेश्वरलू, बी. सुडौलू, पी. रवि किरण ने सस्टेनेबल कॉल माइनिंग- द सिंगरेनी एप्रोच विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष प्रो. रेणू राठौड़ एवं कॉन्फ्रेंस निदेशक प्रो. रितु तोमर ने सभी विषय विशेषज्ञों एवं अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कॉन्फ्रेंस के मुख्य संरक्षक समानार्थ मानद कर्नल प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत, संरक्षक डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, सह संरक्षक श्रीमान मोहब्बत सिंह राठौड़, प्रो. चेतन सिंह चौहान, डॉ. निरंजन नारायण सिंह राठौड़, डॉ. युवराज सिंह राठौड़ ने कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी संकाय अधिष्ठाता एवं सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। संचालन डॉ. तन्वी अग्रवाल द्वारा किया गया।

To follow our blog click here

For similar post click here


Our other websites

For Education

For Placements 

For Bhakti 

For Recipes 

For Real-estate

For all kinds of Spiritual Activity

Our Application



Our YouTube channels

Sacademy

Atharavpur


Keywords:

Environmental Sustainability, Mining and Mineral Industries, National Conference, Bhupal Nobles College Udaipur, Department of Geology, Sustainable Mining, Environmental Protection, Green Energy, Energy Transition, Aravalli Conservation, Coal Mining, MOEFCC India, Central Electricity Authority, Research Papers, Higher Education India, Academic Conference, Government of India, Sustainable Development, Technology and Youth, Environmental Awareness, Udaipur News, Geology Conference

Comments

Popular posts from this blog

Differential equations in Hindi | अवकल समीकरण | Mathematics | BSc

अवकल समीकरण (Differential equations) साधारण अवकल समीकरण तथा आंशिक अवकल समीकरण (Ordinary Differential Equation and Partial Differential Equation) लेखक: डॉ. विमल सारस्वत, डॉ. अनिल कुमार मेनारिया, डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह राठौड़ ISBN : 978-81-7906-969-1 Price: Rs. 385.00 प्रकाशक: हिमांशु पब्लिकेशन्स, हिरण मगरी उदयपुर; हिमांशु पब्लिकेशन् प्रकाश हाउस, अंसारी रोड, नई दिल्ली E-mail :  info@sacademy.co.in Phone:  +91 9664392614 To buy this book click on the link Differential Equations by Saraswat This book includes the following topics  यथार्थ एवं विशिष्ट रूप वाली अवकल समीकरण (Exact Differential Equations and Equations of Special Forms) परिचय (Introduction) nवीं कोटि के यथार्थ रैखिक अवकल समीकरण (Exact linear differential equation of nth order) nवीं कोटि के रैखिक अवकल समीकरण की यथार्थता का प्रतिबन्ध (Condition of exactness of a linear differential equation of order n) समाकलन गुणांक अरैखिक अवकल समीकरण की यथार्थता (Exactness of ...

Calculus in Hindi | कलन | Mathematics | BSc

कलन (Calculus) अवकलन, समाकलन तथा अवकल समीकरण (Differential Calculus, Integral Calculus and Differential Equation) लेखक: डॉ. विमल सारस्वत, डॉ. अनिल कुमार मेनारिया, डॉ. चन्द्रपाल सिंह चौहान  ISBN : 978-81-7906-933-2  Price: Rs. 295.00 प्रकाशक: हिमांशु पब्लिकेशन्स, हिरण मगरी उदयपुर; हिमांशु पब्लिकेशन् प्रकाश हाउस, अंसारी रोड, नई दिल्ली E-mail :  info@sacademy.co.in Phone: +91 9664392614 To buy this book click on Calculus in Hindi by Saraswat This book includes the following topics  पदिक समीकरण एवं चाप की लम्बाई के अवकलज (Pedal Equations and Derivative of the Length of an Arc) ध्रुवीय निर्देशांक (Polar co-ordinates) कार्तीय एवं ध्रुवीय निर्देशांकों में सम्बन्ध (Relation between cartesian and polar co-ordinates) त्रिज्य सदिश एवं स्पर्श रेखा के मध्य कोण (Angle between radius vector and tangent) दो ध्रुवीय वक्रों का प्रतिच्छेन कोण (Angle of intersection of two polar curves) ध्रुवीय स्पर्शी, अधःस्पर्शी, लम्ब एवं अधोलम्ब तथा उनकी लम्बाई...