Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Oscillations and Waves (H)

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर विशेषज्ञों का मंथन

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता  विषय पर विशेषज्ञों का मंथन पर्यावरणीय स्थिरता मानव समाज के निरन्तर अस्तित्व, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मूलभूत शर्त है। हमारी न्यू जनरेशन को स्पीड और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि भविष्य को सुनहरा बनाया जा सके। उक्त विचार मुख्य अतिथि श्री एमपी सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने व्यक्त किए श्री सिंह भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा "खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर बोल रहे थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का भव्य समापन सम्मानित अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल सदस्य, भारत सरकार नई दिल्ली स्थित MOEFCC की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, (सि एण्ड टीपी) अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण स्थिरता सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में खनन उद्योग विभिन्न प्रावधानों एवं कानूनों के तहत कार्य कर रहा है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत सेन न...

Motion of particle in a parabolic potential well in Hindi | परवलयिक विभव कूप में कण की गति | H-2 | Oscillations and Waves

परवलयिक विभव कूप में कण की गति सरल आवर्त गति परवलयिक विभव कूप के लिए U = 1/2 kx 2 ;    जहां k = बल नियतांक कण पर कार्यरत प्रत्यानयन बल F = – ∂U/∂x = –kx न्यूटन का द्वितीय नियम F = m(d 2 x/dt 2 ) यह सरल आवर्त गति (S.H.M.) का समीकरण है। कोणीय वेग ω 0 = √(k/m) आवर्त काल सरल आवर्त गति का हल वेग माध्य स्थिति पर, x = 0, v = v max = ω 0 a बाह्य स्थिति पर, x = ± a, v = v min = 0 स्थिति यहां θ कण की प्रारम्भिक कला है। सरल आवर्त गति का व्यापक हल To know more about this lecture please visit on  https://youtu.be/XfUH_JtpKG0

विभव कूप की अभिधारणा | Concept of potential well in Hindi | Oscillations and Waves

साम्यावस्था तथा विभव कूप की अभिधारणा सभी संरक्षी क्षेत्र में स्थितिज ऊर्जा U = U (x, y, z) चूंकि बल                          यदि कण केवल x-अक्ष के अनुदिश गति करता है, तो बल F x = - (∂U/∂x) इसी प्रकार F y = - (∂U/∂y) तथा F z = - (∂U/∂z) बल = वक्र के किसी भी बिन्दु पर स्पर्श रेखा का ढाल चूंकि P, Q, R तथा S पर खींची गई स्पर्श रेखाएं x-अक्ष के समान्तर हैं ये स्थितियां सन्तुलन स्थितियां कहलाती हैं। यदि कण को स्थाई सन्तुलन वाली स्थिति P से अल्प विस्थापित किया जाए तो यह बिन्दु A तथा B के मध्य दोलन करने लगता है, जब तक कि यह बिन्दु B को पार नहीं कर जाता। P न्यूनतम स्थितिज ऊर्जा वाली स्थिति है तथा यह स्थाई सन्तुलन की स्थिति कहलाती है। स्थितिज ऊर्जा वाला वह क्षेत्र, जो बिन्दु A तथा B के मध्य बद्ध है, विभव कूप कहलाता है। किसी विभव कूप के अधिकतम तथा न्यूनतम स्थितिज ऊर्जाओं का अन्तर उस विभव कूप की बंधन ऊर्जा कहलाता है। यदि कण की ऊर्जा कूप की बंधन ऊर्जा से कम हो, तो कण सदैव वि...

सेबिन सूत्र | Sabine formula in Hindi | Oscillations and Waves

सेबिन सूत्र अनुरणन काल किसी ध्वनि स्रोत के बन्द कर देने के पश्चात् भी कुछ समय तक हमें ध्वनि की अनुभूति होती है, इसे अनुरणन कहते हैं। ध्वनि स्रोत के बन्द करने के पश्चात् जितने समय तक हमें ध्वनि की अनुभूति होती है, वह समय अनुरणन काल कहलाता है। मान्यताएं हाॅल के सभी भागों में ऊर्जा का वितरण समान है। हाॅल में ध्वनि तरंग का कोई व्यतिकरण नहीं होता है। अवशोषण गुणांक का मान ध्वनि की तीव्रता पर निर्भर नहीं करता है। वायु में ऊर्जा की कोई हानि नहीं होती है। सूत्र की स्थापना सभी दिशाओं में हॉल के भीतर औसत ऊर्जा घनत्व = u प्रारम्भिक आयतन dV द्वारा ग्रहण ऊर्जा = u dV अब हम समतल दीवार के पृष्ठ क्षेत्रफल के  ds   भाग पर विचार करते हैं। माना  ds   के केन्द्र से  r   दूरी पर  ds  के अभिलम्ब  θ  दिशा में प्रारम्भिक आयतन  dV   है। प्रारम्भिक आयतन  dV   पर पृष्ठ क्षेत्रफल  ds   द्वारा बनाया गया घन कोण  dω = ds cos θ / r 2 छ...