खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर विशेषज्ञों का मंथन पर्यावरणीय स्थिरता मानव समाज के निरन्तर अस्तित्व, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मूलभूत शर्त है। हमारी न्यू जनरेशन को स्पीड और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि भविष्य को सुनहरा बनाया जा सके। उक्त विचार मुख्य अतिथि श्री एमपी सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने व्यक्त किए श्री सिंह भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा "खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर बोल रहे थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का भव्य समापन सम्मानित अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल सदस्य, भारत सरकार नई दिल्ली स्थित MOEFCC की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, (सि एण्ड टीपी) अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण स्थिरता सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में खनन उद्योग विभिन्न प्रावधानों एवं कानूनों के तहत कार्य कर रहा है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत सेन न...
उच्च शिक्षाः विद्यार्थी का बनेगा एकेडमिक बैंक रिकॉर्ड । नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों का डिजिटल लेखाजोखा रखने की दिशा में काम जारी है। इसके तहत विद्यार्थियों की एबीसी आईडी बनेगी एवं शिक्षा में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट लाने का सुझाव एनईपी 2020 में दिया गया है। इसे यूजीसी की ओर से शीघ्र लागू किया जाएगा। एबीसी का मतलब विद्यार्थी की ओर से उसकी पढ़ाई के दौरान मिले क्रेडिट का स्टोर हाउस है। ये स्टोर हाउस वर्चूअल या डिजिटल होगा। इसमें स्टूडेट की ओर से जिन संस्थानों में जो पढ़ाई की है उसका पूरा लेखाजोखा, उसका प्रदर्शन और मुख्य रूप से स्टूडेंट की ओर से प्राप्त किए गए क्रेडिट को शामिल किया जाएगा। इनका प्रयोग पूरी पढ़ाई के दौरान कई जगह और कई तरीके से कर सकेगा। इसके माध्यम से कॉलेजों में मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट का ऑप्शन मिलेगा। इससे विद्यार्थी अपना खाता खोल सकते हैं और किसी भी कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं या उसे छोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें अलग से दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। इन क्रेडिट की सहायता से वे प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। एबीसी के माध्यम से क्रेडिट हर जगह ट्रा...