खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर विशेषज्ञों का मंथन पर्यावरणीय स्थिरता मानव समाज के निरन्तर अस्तित्व, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मूलभूत शर्त है। हमारी न्यू जनरेशन को स्पीड और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि भविष्य को सुनहरा बनाया जा सके। उक्त विचार मुख्य अतिथि श्री एमपी सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने व्यक्त किए श्री सिंह भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा "खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर बोल रहे थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का भव्य समापन सम्मानित अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल सदस्य, भारत सरकार नई दिल्ली स्थित MOEFCC की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, (सि एण्ड टीपी) अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण स्थिरता सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में खनन उद्योग विभिन्न प्रावधानों एवं कानूनों के तहत कार्य कर रहा है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत सेन न...
अर्द्ध तरंग दिष्टकारी दिष्टकारी वह युक्ति जो प्रत्यावर्ती वोल्टता (या धारा) को दिष्ट वोल्टता (या धारा) में परिवर्तित करने के लिए प्रयुक्त होती है, या वह युक्ति जो दिष्टकरण की प्रक्रिया के लिए प्रयुक्त होती है, दिष्टकारी कहलाती है। वह प्रक्रिया जिससे प्रत्यावर्ती वोल्टता (या धारा) को दिष्ट वोल्टता (या धारा) में परिवर्तित किया जाता है, दिष्टकरण कहलाती है। दिष्टकारी का सिद्धान्त डायोड अग्र बायस में अल्प प्रतिरोध प्रदान करता है, जबकि पश्च बायस में इसका प्रतिरोध अधिक होता है। इसलिए डायोड जब उत्क्रम बायस में होता है, तो परिपथ में से एक अत्यन्त अल्प मान की धारा या प्रायोगिक रूप में कोई धारा प्रवाहित नहीं होती है। इस सिद्धान्त का प्रयोग दिष्टकारी की कार्य प्रणाली में किया जाता है। अर्द्ध तरंग दिष्टकारी (HWR) वह दिष्टकारी जो केवल आधी निवेशी प्रत्यावर्ती तरंग को निर्गत दिष्ट तरंग में परिवर्तित करता है तथा शेष आधी तरंग अनउपयोगी होती है, अर्द्ध तरंग दिष्टकारी कहलाता है। इस दिष्टकारी में ट्र्र्रांसफॉर्मर की प्राथमिक कुण्डली पर प्रत्यावर्ती...