Skip to main content

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर विशेषज्ञों का मंथन

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता  विषय पर विशेषज्ञों का मंथन पर्यावरणीय स्थिरता मानव समाज के निरन्तर अस्तित्व, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मूलभूत शर्त है। हमारी न्यू जनरेशन को स्पीड और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि भविष्य को सुनहरा बनाया जा सके। उक्त विचार मुख्य अतिथि श्री एमपी सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने व्यक्त किए श्री सिंह भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा "खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर बोल रहे थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का भव्य समापन सम्मानित अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल सदस्य, भारत सरकार नई दिल्ली स्थित MOEFCC की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, (सि एण्ड टीपी) अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण स्थिरता सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में खनन उद्योग विभिन्न प्रावधानों एवं कानूनों के तहत कार्य कर रहा है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत सेन न...

प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती मनाई

 प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती मनाई

दिनांक 2 अगस्त, 2024 को विज्ञान भारती - उदयपुर इकाई  (चित्तौड़ प्रांत) एवं पीएम श्री राजकीय फ़तेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती मनाई गयी। कार्यकम की अध्यक्ष्ता डॉ. अमित गुप्ता एवं डॉ. चेतन पानेरी द्वारा की गयी। इस उपलक्ष में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जीवनी पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किये गए। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. लोकेश अग्रवाल, सहायक आचार्य, मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा बताया गया की आचार्य रे का जीवन एक शिक्षक, एक वैज्ञानिक एवं स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भारत को समर्पित रहा है। आचार्य रे द्वारा "द हिन्दू केमिस्ट्री" जैसी पुस्तक लिखी गयी जो भारत की प्राचीन उत्कृष्ट विज्ञान शोध को दर्शाती है। डॉ. कमल सिंह राठौड़, बी एन विश्वविद्यालय द्वारा बताया गया कि आचार्य रे द्वारा किस तरह से विपरीत परिस्तिथियों के अंदर बंगाल फार्मास्यूटिकल की स्थापना की गयी और आज भारत देश फार्म क्षेत्र में विश्व में अग्रणी है। डॉ. मोहित गोखरू द्वारा विद्यार्थियों को मोबाइल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया। डॉ. हरीश द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप शर्मा  तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अचर्ना राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ जीतेन्द्र सिंह राठौड़, मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर एवं डॉ. मोहन सिंह राठौड़,  बी एन विश्वविद्यालय, उदयपुर भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

To follow our blog click here

For similar post click here

Our other websites

For Education

For Placements 

For Bhakti 

For Recipes 

Our Application

Our YouTube channels

Sacademy

Atharavpur

Keywords:

prafulla chandra ray,acharya prafulla chandra ray,prafulla chandra ray education,prafulla chandra ray achievements,acharya prafulla chandra ray short biography,interesting prafulla chandra ray facts,prafulla chandra ray awards,chemist acharya prafulla chandra ray,acharya prafulla chandra,sir prafulla chandra ray,biography of prafulla chandra ray,prafulla chandra roy,acharya prafulla chandra roy,prafulla chandra ray books,prafulla chandra ray quotes

Comments

Popular posts from this blog

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर विशेषज्ञों का मंथन

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता  विषय पर विशेषज्ञों का मंथन पर्यावरणीय स्थिरता मानव समाज के निरन्तर अस्तित्व, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मूलभूत शर्त है। हमारी न्यू जनरेशन को स्पीड और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि भविष्य को सुनहरा बनाया जा सके। उक्त विचार मुख्य अतिथि श्री एमपी सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने व्यक्त किए श्री सिंह भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा "खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर बोल रहे थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का भव्य समापन सम्मानित अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल सदस्य, भारत सरकार नई दिल्ली स्थित MOEFCC की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, (सि एण्ड टीपी) अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण स्थिरता सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में खनन उद्योग विभिन्न प्रावधानों एवं कानूनों के तहत कार्य कर रहा है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत सेन न...

अब हर माह चार रात्रि गांवों में विश्राम करेंगे शिक्षा अधिकारी

अब हर माह चार रात्रि गांवों में विश्राम करेंगे शिक्षा अधिकारी - शिक्षा विभाग का आया नया फरमान प्रशासनिक अधिकारियों की तरह शिक्षा विभाग के PEEP और इससे ऊपर के अधिकारियों को अब हर माह चार बार गांवों में रात्रि विश्राम करना होगा। शिक्षा अधिकारी रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक गांवों में रूकेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए विभागीय पोर्टल पर रात्रि विश्राम की रिपोर्ट दर्ज करना अनिवार्य है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने निर्देश जारी कर पालना की हिदायत दी है। यह सर्वविदित है कि संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारियों को भी गांवों में रात्रि विश्राम करना होता है। रात्रि विश्राम के दौरान शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ की वे स्टाफ से संवाद और समस्याओं की जानकारी लेंगे। इसके अलावा विद्यालय भवन, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जांच करेंगे। विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की पड़ताल करेंगे। ग्रामीणों, अभिभावकों और बच्चों से फीडबैक भी लेंगे। बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 24 अप्रेल को इसकी घोषणा की थी, इसके बाद 29 मई को निदेशाल...

Real Analysis in Hindi | वास्तविक विश्लेषण | Mathematics | BSc

वास्तविक विश्लेषण (Real Analysis) वास्तविक विश्लेषण तथा अभिसरण सिद्धान्त (Real Analysis and Theory of Convergence) लेखक: डॉ. विमल सारस्वत, डॉ. अनिल कुमार मेनारिया, डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह राठौड़ ISBN : 978-81-7906-935-6 Price: Rs. 250.00 प्रकाशक: हिमांशु पब्लिकेशन्स, हिरण मगरी उदयपुर; हिमांशु पब्लिकेशन् प्रकाश हाउस, अंसारी रोड, नई दिल्ली E-mail :  info@sacademy.co.in Phone:  +91 9664392614 To buy this book click on the link Real Analysis in Hindi by Saraswat This book includes the following topics  वास्तविक संख्या निकाय (Real Number System) परिचय (Introduction) क्षेत्र अभिगृहीत (Field axiom) अद्वितीयता गुणधर्म (Uniqueness property) योग तथा गुणन के निरसन नियम (Cancellation law of addition and multiplication) क्रम अभिगृहित तथा क्रमित क्षेत्र (Order axiom and ordered field) धनात्मक वर्ग (Positive class) परिबद्धता (Boundedness) उपरि परिबद्ध (Upper bound) उच्चक (Supremum) निम्न परिबद्ध (Lower bound) निम्नक...